हरियाणवी खिलाड़ी ने जिस हथियार से फायरिंग की, वो मिला:UP में शादी में पत्नी संग गोलियां चलाई थीं, लाइसेंस कैंसिल करने की तैयारी

हरियाणा के रोहतक के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज और अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अनु रानी मेरठ में अपनी शादी में हर्ष फायरिंग कर फंस गए हैं। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल राइफल को राहतक से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस राइफल से हर्ष फायरिंग की गई थी, वो लाइसेंसी है। मेरठ पुलिस द्वारा प्रशासन से लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सरधना ठाने के सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि हथियार लाइसेंस कैंसिलेशन के लिए मेरठ पुलिस की तरफ से रोहतक डीएम को पत्र भेजा जाएगा। बता दें कि 18 नवंबर को मेरठ में अनु रानी उनके पति साहिल भारद्वाज ने अपनी शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जानिए क्या है पूरा मामला… साहिल और अनु की शादी की PHOTOS… अनु की गन्ना फेंकने से ओलिंपिक तक की कहानी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *