सिविल लाइंस में कोचिंग संस्थान पर आयकर का छापा:अफसरों ने जब्त किए दस्तावेज, कर्मचारियों से पूछताछ, आधी रात तक पूछताछ करती रहीं कई टीमें

कोचिंग सस्थानों में देशभर में छापेमारी के क्रम में प्रयागराज में भी एक कोचिंंग के ब्रांच आफिस में छामेमारी कर दस्तावेज जब्त किए गए। आयकर विभाग की स्पेशल टीम ने प्रयागराज में राजस्थान आयकर विभाग की सूचना पर मिश्रा भवन चौराहे के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान के ब्रांच आफिस में छापेमारी कर जांच की। कोचिंग सस्थान के सभी कलेक्शन सेंटर की डिटेल, ऑनालाइन कोचिंग से जुड़े दस्तावेज, कोचिंग कंप्टूयर फ्लापी, हार्ड डिस्क, रजिस्टर आदि को टीम ने कब्जे में ले लिया।
छापेमारी की कार्रवाई करीीब 7 घंटे तक चली। इस दौरान सभी दस्तावेज और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संस्थान से संबधित डॉटा टीम ने कलेक्ट किया। देर रात तक दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही उसे जब्त किए जाने की कार्रवाई चलती रही। आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर (जांच) अतुल पांडेय के निर्देश पर आयकर अधिकारी जितेंद्र यादव, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर संजय मेहता, सौरभ सिंह आदि के नेतृत्व में टीम कोचिंग संस्थान पहुंची। संस्थान के कर्मचारियों को खुद को बारे में बताते हुए अधिकारियाें ने जांच शुरू कर दी। सभी कर्मचारियों के मोबाइल को कब्जे में ले लिए गए। बिना अनुमति बाहर निकलने से मना कर दिया गया। कंप्यूटर, लैपटाप, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। बताते हैं कि जयपुर, जोधपुर, इंदौर और दिल्ली समेत कई स्थानों पर काेचिंग में एक साथ छापेमारी हुई है। आयकर अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कोचिंग संस्थान छात्रों से ली गई फीस को सही तरीके से रिकार्ड में नहीं रख रहे थे। छात्रों की संख्या में भी गड़बड़ी की जा रही थी। इससे करोड़ों रुपये की आयकर चोरी किए जाने की आशंका है। प्रयागराज के एडिशनल डायरेक्टर (जांच) अतुल पांडेय के निर्देश पर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर संजय मेहता, सौरव सिंह और सुमित के नेतृत्व में यह सर्वे किया गया। टीम ने संस्थान के कंप्यूटर, लैपटाप, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *