भारतीय शिक्षा पद्धति और आध्यात्मिकता पर सेमिनार आयोजित:महंत रमन गुरु महाराज बोले- कृष्ण की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए सबसे बड़ी आध्यात्मिक धरोवर

सेपियंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के RIET कॉलेज भांकरोटा में ‘भारतीय शिक्षा पद्धति और आध्यात्मिकता’ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महाकाल मंदिर उज्जैन के महंत रमन गुरु महाराज मुख्य अतिथि रहे। इस आयोजन में संस्था के चेयरपर्सन, निदेशक स्वाति शर्मा और दीपा राघव ने महाराज का स्वागत किया। श्रीमद् भगवदगीता की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए महाराज ने कहा कि कृष्ण भगवान की दी गई शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए सबसे बड़ी आध्यात्मिक धरोवर है। इस अवसर पर RIET कॉलेज के संस्थापक कु. भीम सिंह ने अपने संबोधन में उज्जैन नगरी की आध्यात्मिक महत्ता पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिषेक शर्मा, डीन अकादमिक ने प. दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन और भारतीय ज्ञान परम्परा के आधारभूत तत्वों पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *