एसडीओ आवास से सेवानिवृत्त गृह रक्षक को दी गई विदाई

भास्कर न्यूज | गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी के सरकारी आवास में कार्यरत गृह रक्षक परशुराम साव को सेवानिवृत्ति के उपरांत गुरुवार को विदाई दी गई। एसडीओ आवास के कर्मियों के बीच परशु काका के नाम से प्रचलित श्री परशुराम पिछले 7 सालों से एसडीओ आवास में कार्यरत थे। मृदुभाषी और मेहनती स्वभाव के चलते आवासीय कार्यालय के सभी कर्मियों के वे खासे चहेते थे। श्री परशुराम इसी 31 दिसंबर को सेवानिवृत हुए हैं। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं उनके सरकारी आवास में कार्यरत सभी कर्मियों ने उन्हें सामूहिक रूप से विदाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी कर्मियों ने उन्हें माला पहनाते हुए उपहार भी प्रदान किए। एसडीओ में कहा कि पद छोटा हो या बड़ा यह मायने नहीं रखता, मायने रखता है कि आपने किसी कार्य को कितनी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया है। परशुराम ने ईमानदारी और निष्ठा की बदौलत ही सभी के बीच अपनी अच्छी छवि बनाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *