बीबीके में जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

अमृतसर | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पंजाब राज्य शाखा चंडीगढ़ के सहयोग से राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय अंतरराज्यीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण-सह-अध्ययन शिविर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया, जिसमें राष्ट्र की सेवा में उनकी उत्कृष्ट विरासत का सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि यह शिविर गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है। शिविर के समापन के अवसर पर प्राचार्या ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आर्थिक संकट से उबारने में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को भी याद किया। अध्यक्ष सुदर्शन कपूर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी, जोकि उनके बैचमेट और निजी मित्र थे और उनके काम के प्रति उनकी विनम्रता और समर्पण की सराहना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनीता नरिंदर, डॉ. बीनू कपूर, डॉ. पलविंदर, अक्षिका अनेजा, कॉलेज की रेड क्रॉस इकाई के सदस्य भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *