दुर्ग्याणा तीर्थ के आसपास सफाई पर फोकस : समीर दत्ता

भास्कर न्यूज | अमृतसर 2 साल से ज्यादा समय से नगर निगम हाउस भंग होने के कारण सभी 85 वार्डो में समस्याओं की भरमार है। सफाई, सीवरेज, साफ पीने के पानी, गलियां, सड़कें, पार्क, स्ट्रीट लाइट तो इसमें शुमार हैं ही बल्कि कानून व्यवस्था खास करके लूट और स्नैचिंग की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। खैर, हालिया हुए निगम चुनाव में मैदान में उतरे उम्मीदवारों को कसौटी पर परखने के लिए लोगों ने जिता भी दिया। ऐसे में वह कितने खरे उतरते हैं यह तो वक्त बताएगा मगर पार्षद दावा कर रहे हैं कि लोगों के भरोसे पर हर हाल में खरे उतरेंगे। वार्ड 11 से आप पार्षद प्रियंका शर्मा दूसरी बार जीती हैं। वह कहती हैं कि लोगों ने उनको पहले के काम के आधार पर जिम्मेदारी दी है। वार्ड में ग्रीन फील्ड, इंदिरा कॉलोनी, शेर-ए-पंजाब एवेन्यू, गुरु हरराय एवेन्यू, गुरु रामदास कॉलोनी, लक्ष्मी विहार, श्री चंद एवेन्यू आदि हैं जहां मुख्य समस्या सीवरेज की है। जनता के भरोसे को कायम रखते हुए हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल करवाएंगी। वार्ड 61 से भाजपा पार्षद रजनी महाजन के पति बलदेव राज बग्गा 2 बार पार्षद रह चुके हैं। वह बताती हैं कि उनके वार्ड में मुख्य समस्याएं सीवरेज, पीने के पानी में गंदगी, पार्कों का खस्ता हाल आदि हैं। उनका कहना है कि उनके पति के काम और पार्टी की की उपलब्धियों से उनकी जीत मिली है। फिलहाल वह प्राथमिकता के आधार पर हर समस्या हल करवाएंगी। वार्ड 3 से कांग्रेस पार्षद डॉ. नवदीप कौर के पति हरपन औजला पहले पार्षद रहे। वार्ड में रणजीत एवेन्यू ए, बी, सी, डी, ई के अलावा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 2 और 3 आते हैं। डॉ. नवदीप कौर बताती हैं कि यहां पर कूड़ा लिफ्टिंग और जगह-जगह बने डंप मुख्य समस्या हैं। इसके अलावा वार्ड में स्नैचिंग आम रूप से होती है। हाउस के गठन के बाद इनको पहल के आधार पर हल किया जाएगा। वार्ड 62 से पार्षद समीर दत्ता उर्फ सोनू दत्ती सियासत में खासी पहचान रखने वाले दत्ती परिवार से संबंधित हैं। उनका कहना है कि वार्ड में हिंदुस्तानी बस्ती, माल रोड, टेलर रोड, याशीन रोड, कोर्ड रोड तो है ही बल्कि श्री दुर्ग्याणा तीर्थ जैसा धर्म स्थल भी है। हिंदुस्तानी बस्ती और दुर्ग्याणा के आसपास सफाई और सीवरेज तथा पीने के गंदे पानी की समस्या है। उसे पहल के आधार पर निपटाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *