ड्रोन से नजर : बच्चा चाइना डोर से पतंग उड़ाता मिला तो पेरेंटस् पर दर्ज होगा केस

अमृतसर | चाइना डोर बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सख्त हो गई है। रोजाना पुलिस चाइना डोर गट्टू बेचने वालों को काबू करके भारी गिनती में गट्टू बरामद कर रही है। इसी तरह पुलिस ने ड्रोन के जरिए चाइना डोर से पतंगबाजी करने वालों पर नजर रखते हुए उनके परिवार पर कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। यह मुहिम पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की ओर से शुरू की गई है। इसमें पुलिस ऑफिसरों सहित थाना एसएचओज को चाइना डोर को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि सेंट्रल क्षेत्र में ड्रोन के जरिए नजर रखते हुए बच्चों के परिवार को अंतिम बार चेतावनी दी जा रही है। उसके बाद भी अगर जिसका बच्चा चाइना डोर को इस्तेमाल करता है तो परिवार के सदस्य पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान उनके हलके में 1 हजार से ज्यादा चाइना डोर गट्टू बरामद कर लिए हैं। उन्होंने अपील की कि जीवन के लिए खतरा है। इसका इस्तेमाल न करें। एसीपी ने ड्रोन से पतंगबाजी करने वाले बच्चों पर नजर रखने की वीडियो भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *