पंजाब के हरमनप्रीत सिंह समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न सम्मान

अमृतसर| केंद्रीय खेल मंत्रालय ने वीरवार को खेल अवॉर्ड की घोषणा कर दी। इनमें 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल र|, 32 को अर्जुन तो 4 को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है। खेल र| की लिस्ट में पंजाब से हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, डबल ओलिंपिक पदक विजेता मनु भाकर, दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं। हॉकी खिलाड़ी जरमनप्रीत-सुखजीत को अर्जुन पुरस्कार व 74 वर्षीय एथलीट सुच्चा सिंह को एथलेटिक के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *