तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

लुधियाना। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त एक बाइक पर रात 11.30 बजे मेट्रो रोड से घर जा रहे थे। मृतकों की पहचान राहुल दास(21) पुत्र मंटू दास वासी फौजी कॉलोनी शेरपुर और सरोज(28) वासी फौजी कॉलोनी, शेरपुर के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान पीयूष(15) के रूप में हुई है। बाइक राहुल चला रहा था और उसने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना मोती नगर के जांच अधिकारी विजय कुमार के अनुसार घायल पीयूष ने बताया कि वे तीनों एक ही बाइक पर जा रहे थे। राहुल के पीछे सरोज बैठा था जबकि पीयूष सबसे पीछे बैठा था। रात के समय खाली सड़क होने की वजह से उनकी बाइक की गति तेज थी। तभी राहुल की आंखों में कुछ पड़ गया। राहुल ने आंख साफ करने के लिए हाथ उठाया। जिस वजह से मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जांच अधिकारी ने बताया कि किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। जिस वजह से राहुल व सरोज के सिर पर सीधे चोट आई। परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। धर्म काटे के पास खड़े बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधीर महतो के रूप में हुई है। उनके बेटे मोनू ने साहनेवाल थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ धर्म कांटे के पास खड़ा था और किसी से बातचीत कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने अपनी बाइक से उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में सुधीर को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वही परिजनों की शिकायत पर थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *