लुधियाना| गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब दुगरी फेस-2 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। वीरवार को भी सुबह गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई जोकि विभिन्न इलाकों से होती हुई गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। इस दौरान संगत की ओर से कीर्तन का जाप किया गया। प्रधान अरविंदर सिंह ने बताया कि 5 जनवरी तक गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।


