लुधियाना| हरि कृपा संकीर्तन मंडल आर आर सखी ग्रुप की ओर शक्ति विहार में हरिनाम संकीर्तन किया गया। सर्वप्रथम अलका गुप्ता, ममता सिंगला, सोनिया, मंजू बिंद्रा, निधि बिंद्रा ने ठाकुर जी का पूजन किया। तत्पश्चात रोजी शर्मा, रिशु मित्तल, नीता शर्मा, रानी खींची, प्रवीण शर्मा द्वारा ठाकुर जी का गुणगान किया। इस मौके रोजी शर्मा ने कहा कि कलयुग में हरिनाम संकीर्तन की प्रधानता है। हरिनाम संकीर्तन जीवन में सकारात्मकता के साथ आध्यात्मिक रूचि भी बढ़ाता है।


