भगवान वाल्मिकी महाराज का गुणगान किया

लुधियाना| शेरपुर ऑटो स्टैंड लुधियाना ने नए साल के आगमन पर भगवान वाल्मिकी महाराज जी का एक सत्संग का आयोजन किया। यह आयोजन अध्यक्ष मनी लुधियाना के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान चेयरमैन नरेश धींगान, जॉनी लुधियाना, सुरिंदर कल्याण मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन नरेश धींगान ने नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान गायक जग्गी गिल ने भगवान वाल्मिकी महाराज का गुणगान किया। इस अवसर पर जोनी लुधियाना, लछमन, अमन गहलौत, अमरजीत गहलौत, वंस गहलौत, उजागर सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, बब्बू, जसपाल तितली आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *