हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुझको है पुकारा सांवरे…

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री शिव शक्ति मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम जी का भव्य संकीर्तन किया। इस संकीर्तन में सर्वप्रथम पं. दीपक, पं. मनोज, पं किशोर तथा पं. रवि ने मंत्रोच्चारण किया तथा मुख्य यजमान विनोद गोयल, शिखा गोयल ने पूजन किया। तत्पश्चात शिवानी बृजवासी, हेमंत अग्रवाल और मुरली मनोहर शरण ने मधुर भजनों के साथ श्री खाटू श्याम जी का गुणगान किया। इस मौके पर गायक मुरली मनोहर शरण ने हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुझको है पुकारा सांवरे जैसे भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान हलका सेंट्रल से पूर्व विधायक सुरिंदर डावर, पंजाब भाजपा के कैशियर गुरदेव शर्मा देबी, पार्षद निधि गुप्ता, पार्षद गौरवजीत सिंह गोरा उपस्थित रहे। श्री शिव शक्ति मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक हर नारायण गर्ग तथा प्रधान विनोद गोयल ने बताया कि मंदिर में हर महीने एकादशी को श्री श्याम संकीर्तन किया। इस मौके सुदर्शन गोसाईं, हरनारायण गर्ग, सुभाष माटा, लक्ष्मी नारायण गोयल, सुरेंदर गुप्ता, रुपांशु गोयल, अमित बांसल, सोनू गोयल, अभिषेक गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, गगन आहूजा व भूषण गोरा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *