भास्कर न्यूज | लुधियाना सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत सीधी भर्ती के आधार पर भर्ती प्रोसेस किया जाएगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और ऑल इंडिया कंपीटिटिव एग्जामिनेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को https://cbse.nic.in पर विजिट करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में ग्रुप बी के तहत सुपरिंटेंडेंट और ग्रुप सी के तहत जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। इसमें सुपरिंटेंडेंट के 142 पद भरे जाएंगे। जबकि जूनियर असिस्टेंट के 70 पद भरे जाएंगे। आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और आखिरी तारीख 31 जनवरी तय की गई है। सुप्रींटेंडेंट के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 और जूनियर असिस्टेंट के लिए 27 साल तय की गई है। नियमों के तहत उम्र सीमा में रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। सुपरिंटेंडेंट की पोस्ट के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। इसके साथ ही कंप्यूटर एप्लिकेशन की जानकारी होनी जरुरी है। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के लिए बारहवीं पास होना जरुरी है। इसके साथ ही नियमों के तहत टाइपिंग स्पीड होना जरुरी है। रिक्रूटमेंट के लिए उम्मीदवारों को लिखित टेस्ट देना होगा। सुपरिंटेंडेंट के लिए प्रीलिमनरी स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जोकि मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पर आधारित होगा। मेन एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप और विषय पर आधारित होगा। इसके साथ ही टाइपिंग स्पीड इंग्लिश में 35 शब्द और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की होनी चाहिए। जूनियर असिस्टेंट के लिए स्क्रीनिंग एग्जाम मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पर आधारित होगा और टाइपिंग टेस्ट होगा। अनरिजर्व्डओ, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपये की फीस और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस से राहत दी गई है। टेस्ट में करंट अफेयर और जनरल अवेयरनेस, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, स्टेटिस्टिक्स, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। टेस्ट तीन घंटे का होगा।


