धर्मेंद्र को आखिरी बार हीर नहीं सुना पाए सिंगर जस्सी:पंजाबी सिंगर जस्सी की हीर सुनकर धर्मेंद्र बोले थे, तू मुझे गांव ले आया है

हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने से पंजाबी सिनेमा से जुड़े कलाकार भी बेहद भावुक हैं। पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा है कि धर्मेंद्र जी को आखिरी बार हीर नहीं सुना पाया। हीर सुनाने के लिए बॉबी भाजी से संपर्क किया लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसका मुझे मलाल रहेगा। जसबीर जस्सी ने धर्मेंद्र को एक हीर सुनाते हुए का वीडियो पोस्ट किया है और उसमें धर्मेंद्र बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तू मुझे गांव ले आया है। जस्सी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए यह वीडियो पोस्ट की है। तीन बार मिला, पहली बार हीर सुनकर भावुक हो गए थे जसबीर जस्सी ने पोस्ट में लिखा है कि वो धर्मेंद्र से तीन बार मिले और तीनों बार ऐसा लगा कि जैसे अपनी ही घर में किसी अपने से मिल रहा हूं। पहली बार ही सुनाई तो वो काफी भावुक हो गए थे और कहने लगे कि तू मुझे गांव ले आया। आखिरी बार हीर सुनाने के लिए बॉबी दियोल को किया था फोन जसबीर जस्सी ने धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले हीर सुनाने के लिए उनके बेटे बॉबी दियोल को फोन किया। उन्होंने फोन करके इच्छा जाहिर की थी कि वो धर्मेंद्र जी को हीर सुनाना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी को आखिरी बार में हीर सुनाने की टीस मन मं रह गई। एक कार्यक्रम में सुनाई थी हीर जिंद माई ले चलिए जसबीर जस्सी एक कार्यक्रम में गा रहे थे तो वहां धर्मेंद्र भी थी। जस्सी धर्मेंद्र के पास गए और उनके पैर छूकर प्रणाम किया। उसके बाद धर्मेंद्र ने उनके सिर को चूमा और गले लगाया। जस्सी ने उन्हें जिंद माई ले चलिए हीर सुनाई। इसी वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे सभी भाइयों और बहनों के प्यार से यहां तक पहुंचा हूं। तुम सभी खुश रहो। कपिल शर्मा बोले, ऐसा लगा दूसरी बार पिता खो दिया कपिल शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धर्मेंद्र की विदाई के लिए बेहद भावुक पोस्ट लिखी। कपिल शर्मा ने लिखा है अलविदा धर्म भाजी आपका जाना बहुत ही दुखदायी है , ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा । कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें। सतिंदर सरताज साहनेवाल से गुजरे तो धर्मेंद्र को किया याद पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज साहनेवाल से गुजरते हैं तो उन्हें धर्मेंद्र की याद आ जाती है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में धर्मेंद्र के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है कि साहनेवाल से सिर्फ 15 किलोमीटर से गुजरते हुए महसूस हो रहा है कि 1959 में जब एक अल्हड़-सा लड़का सपने लेकर मुंबई गया होगा, तो उसने गांव की राहों और हवाओं को किस तरह अलविदा कहा होगा। आज शहर ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बसे करोड़ों लोग जिन्हें उन्होंने सपने देखना सिखाया, उन्हें इस दुनिया से विदा होते हुए उसी तरह की कोमल, प्रेम-भीगी और विरह-भरी विदाई दे रहे हैं। धर्मेन्द्र दियोल साहिब, आपकी अदा का सौंदर्य अब शाश्वत हो चुका है। आप हमेशा इस दुनिया के वासी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *