बेमेतरा सड़के हादसे में पश्चिम-बंगाल के 3 मजदूरों की मौत:ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल; काम कर लौट रहे थे सभी

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। 24 नवंबर की रात सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम कर पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में 3 मजदूरों की जान चली गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घायलों में अजय विश्वकर्मा (22) निवासी बेमेतरा और शुभाशीष चक्रवर्ती (42) निवासी पश्चिम मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। जिनका बेमेतरा जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों में ये शामिल स्थानीय लोगों में नाराजगी पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में फूलों का काम करते थे। रात में काम खत्म होने के बाद लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने देर रात सड़क पर आवागमन रोककर इलाके में स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दुर्घटना स्थल पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग और गश्त बढ़ाई जाएगी। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें कवर्धा में 5 मौत…24 घंटे स्ट्रेचर पर पड़ी रहीं लाशें:शव रखने फ्रीजर नहीं था; डेडबॉडी कोलकाता ले गए परिजन, ट्रक-बोलेरो की हुई थी टक्कर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 5 अक्टूबर को ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शवों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन फ्रीजर नहीं होने के कारण 24 घंटे तक शव स्ट्रेचर पर ही पड़े रहे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *