मक्सी में गोविंद पटेल बने मंडल अध्यक्ष:समर्थकों ने आतिशबाजी कर नए अध्यक्ष का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के मक्सी मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को गोविंद (गोलू) पटेल को नियुक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और नए अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने गोविंद पटेल को दी बधाई मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने भी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों ने भी उनका भव्य सत्कार किया। इससे पहले, मक्सी मंडल अध्यक्ष पद पर गोपाल पटेल नियुक्त थे। उनकी जगह अब गोविंद पटेल को नई जिम्मेदारी दी गई है। गोविंद पटेल की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर उनकी नियुक्ति पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष हंसराज जैन और अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मनोज पटेल, हरीश पांडे, सपन गुप्ता, संजय जैन, हरीश भावसार, अशोक मंडलोई, योगेश भावसार, सुनील भावसार और अर्पित भावसार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *