अमृतसर | पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की हिदायतों पर पुलिस की तंदरूस्त सेहत के लिए कैंसर जागरूकता फ्री मेडिकल कैंप 3 जनवरी को पुलिस लाइन में लगाया जा रहा है। जिसमें कैंसर, आंखो, हड्डियों और अन्य बीमारियों के साथ संबंधित फ्री टैस्ट डा. कुलवंत सिंह धालीवाल और विभिन्न मेडिकल माहिरों की ओर से उत्तम टैक्नोलिजी के साथ किए जाएंगे। इसके अलावा मुफ्त दवाईयां भी दी जाएंगी। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपील करते हुए कहा कि खुद, परिवारिक सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों को लेकर सुबह 10 बजे कैंप में पहुंचे।


