अमृतसर | चीफ खालसा दीवान की ओर से गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में नए साल के मौके पर अरदास समागम का आयोजन किया गया। इसके तहत चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारियों और मेंबर साहिबान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी आगे नतमस्तक हुए। सीकेडी के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मीत प्रधान संतोख सिंह सेठी, मीत प्रधान जगजीति सिंह, स्थानीय प्रधान कुलजीतसिंह साहनी, सेक्रेटरी सविंदर िसंह कथूनंगल, रमनीक सिंह, सुखजिंदर संह, जसपाल सिंह ने संगतों को नए साल की बधाई दी। इस मौक एकजोत लंगर सेवा सोसायटी के अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह अड़ी, मंजीत सिंह, कुलजीत सिंह, पीएन शर्मा, शीशपाल सिंह, हरगोपाल सिंह, दविंदर सिंह को दीवान प्रबंधन ने सम्मानित किया।


