राजनांदगांव में ब्याज वसूली से परेशान किसान ने दी जान:सुसाइड नोट में आरके ज्वेलर्स-आढ़तियों पर वसूली-धमकी का आरोप; 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

राजनांदगांव जिले में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 19 नवंबर की सुबह रामखिलावन साहू का शव (49 साल) सिंघोला धान खरीदी केंद्र के पास एक पेड़ से लटका मिला। मामला सुरगी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में राजनांदगांव के सराफा व्यापारी आरके ज्वेलर्स के संचालक, आढ़तिया उमेश पालीवाल और रमेश पालीवाल के नाम स्पष्ट रूप से लिखे गए हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक ने इन लोगों से कुछ रकम उधार ली थी, जिस पर 5 प्रतिशत तक का अत्यधिक ब्याज वसूला जा रहा था। उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं, घटना के 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए है। प्रताड़ना के कारण किसान ने किया सुसाइड रामखिलावन साहू संबलपुर (सिंघोला) के रहने वाले थे। वह कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी-बिक्री से जुड़े थे। परिजनों ने बताया कि रामखिलावन एक मेहनतकश किसान-व्यापारी थे। रामखिलावन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें कुछ लोगों के नाम दर्ज हैं। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं लोगों की प्रताड़ना के कारण किसान ने यह कदम उठाया। पैसा साहूकारों के पास अटका इस बार मंडी में उन्होंने बड़ी मात्रा में धान बेचा था, लेकिन उसका पैसा साहूकारों के पास अटक गया। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं। आरोप है कि उनके घर पर गुंडे भेजे गए और गाली-गलौज कर दबाव बनाया गया। इस मानसिक प्रताड़ना के कारण रामखिलावन गहरे अवसाद में चले गए थे। 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजन आक्रोशित घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अब भी शून्य है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम किया, मगर सुसाइड नोट मिलने के बावजूद नामजद लोगों पर न तो कोई मामला दर्ज किया गया और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। इस निष्क्रियता से परिजनों, सामाजिक बंधुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जांच के बाद होगी कार्रवाई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि सुसाइड नोट में दर्ज नामों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुंडे भेजकर परेशान करने का आरोप मृतक के पुत्र हरिशंकर साहू ने बताया कि पापा ने आरके ज्वेलर्स वालों से कुछ पैसे लिये थे। इसके बाद वे लगातार तगादा करते थे, गुंडे भेजते थे, हमें धमकाते और अपमानित करते थे। घटना वाले दिन भी पापा बहुत परेशान थे। उन्होंने मुझे लाइब्रेरी जाने से रोका था और कहा था कि घर पर ही रहो। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… BJP नेता के बेटे संग भागी पत्नी…पति ने लगाई फांसी: बिलासपुर में बदनामी में दी जान, सुसाइड नोट में जिक्र, परिजन बोले- पुलिस बचाव कर रही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा नेता का बेटा शादीशुदा महिला को भगा कर ले गया। बदनामी के चलते उसके पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले सुसाइड नोट में इन दोनों बात का जिक्र है। परिजनों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा भाजपा नेता के बेटे और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *