राजस्थान सहित देश भर में इस साल जून तक जनगणना नहीं होगी। जनगणना रजिस्ट्रार जनरल ने नई प्रशासनिक यूनिट बनाने या उनकी सीमाओं में बदलाव करने पर दी गई छूट को 30 जून तक बढ़ा दिया है। पहले 1 जनवरी से नई प्रशासनिक यूनिट बनाने पर जनगणना की रोक लग गई थी, अब छूट की अवधि को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। जनगणना रजिस्ट्रार जनरल के आदेशों के बाद अब राज्य सरकार जिले तहसील की सीमाओं में भी बदलाव कर सकेगी। पंचायत पुनर्गठन आसानी से होगा नई प्रशासनिक यूनिट की सीमाएं फ्रीज करने पर लगी रोक हटने बात अब नई पंचायत, पंचायत समितियां और जिला परिषद बन सकेंगे। इन प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में भी बदलाव हो सकेगा। सरकार ने हाल ही हुई कैबिनेट की बैठक में पंचायती राज संस्थाओं का पुनर्गठन करने का फैसला किया था। नए उपखंड, तहसील बनेंगे, बजट में घोषणा संभव जनगणना की रोकने के बाद अब सरकार प्रदेश के कई इलाकों में नए उपखंड और नई तहसील और उप तहसीलों की घोषणा आने वाले बजट में कर सकती है। हर बजट में नई तहसील उप तहसील और प्रशासनिक यूनिट बनाने की घोषणा होती रही है। जनगणना रजिस्ट्रार जनरल ने पहले नई प्रशासनिक यूनिट बनाने पर पिछले साल 1 जुलाई 2024 से रोक लगा दी थी। इसके बाद अक्टूबर-2024 में नई प्रशासनिक यूनिट बनाने पर लगी रोक को हटाते हुए 31 दिसंबर 2024 तक छूट दी थी। इससे पहले सितंबर में सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर नए जिले नई तहसील नए उपखंड बनाने पर लगी रोक हटाने का आग्रह किया था। अब जून तक जनगणना नहीं होगी, 2011 के बाद नहीं हुई जनगणना नई प्रशासनिक यूनिट बनाने पर लगी रोक को हटाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि केंद्र सरकार जून तक जनगणना नहीं करवाएगी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू होता है तो उसमें समय लगता है। देश में 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है। पहले 2021 में जनगणना का प्रक्रिया शुरू किया गया था, लेकिन कोविड के कारण प्रक्रिया को बीच में रोक दिया गया उसके बाद अब तक जनगणना नहीं हुई है। ……… राजस्थान में जिलों से जुड़ी ये खबर पढ़िए… गहलोत के बनाए 9 जिले-3 संभाग भजनलाल ने खत्म किए:21 महीने पहले बने थे; सरकार ने कहा- उपयोगिता नहीं थी, कांग्रेस बोली- फिर बनाएंगे कांग्रेस सरकार के वक्त बने नए जिलों में से 9 जिलों और 3 संभागों को भजनलाल सरकार ने कैंसिल कर दिया है। अशोक गहलोत ने मार्च 2023 में इन जिलों और संभागों को बनाने का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़िए…


