ये कैसा निर्माण:पुलिया बनाने मुक्तिधाम के बीच से ही बना दिया अस्थायी रास्ता

जिले की ग्राम पंचायत टप्पा में सड़क बना रहे ठेकेदार ने एक अजीब ही कारनामा कर दिखाया। उसने गांव ब्रह्मपुरी में पुलिया निर्माण के लिए मुख्य रास्ता रोक मुक्तिधाम के बीच से अस्थायी रास्ता बना दिया। और तो और चिता तैयार करने के लिए लगे लोहे के एंगल भी काट दिए। मजबूरी में लोगों को मुक्तिधाम के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। रास्ता भी इतना संकरा है कि बस सिर्फ टू व्हीलर वाहन ही गुजर पा रहे हैं। मामले में लोक निर्माण विभाग बागली के एसडीओ केएस तंवर का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। मैं माैके पर जाकर देखता हूं। ठेकेदार बोले- अब दूसरी ओर से बना देंगे रास्ता ग्रामीणों के कहने पर ही अस्थाई रास्ता बनाया है। फिर भी ग्रामीणों काे दिक्कत है ताे दूसरी ओर से रास्ता बना देंगे। पास में ही एक और मुक्तिधाम है। -रामेश्वर मोहे, ठेकेदार, नंदिनी कंस्ट्रक्शन भोपाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *