वंदे-मातरम्, राष्ट्रगान का सामूहिक गायन

रायसेन | कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में 2 जनवरी 2025 को कलेक्टर अरविंद दुबे की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया। कलेक्टर दुबे द्वारा सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्वेता पवार सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक होने के कारण प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर होने वाले राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन 2 जनवरी को किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *