खेतों में भरे पानी ​को निकाल रहे किसान फसलों को नुकसान

भास्कर संवाददाता | सुल्तानपुर 4 दिन पहले हुई बारिश के कारण आधा दर्जन गांवों के खेतों में पानी भर गया, बारिश इतनी तेज थी कि खेत लबालब हो गए और किसानों को इंजन के जरिए खेतों के पानी को बाहर निकालना पड़ा। किसानों ने बताया कि बीते सप्ताह ही बोवनी की थी, कई किसानों ने बोवनी की आैर बारिश होना शुरू हो गई, जिससे कहीं बीज गल गया तो कहीं बोवनी ही पूरी खराब हो गई, जिससे किसानों को दोहरा आर्थिक नुकसान होने से चिंता सताने लगी हैं, किसानों ने फसलों के सर्वे कर मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। बीते दिनों नगर सहित इमलिया, गोरिया, खमरिया सोनहपुर, खमरिया दारूगढ़, गोरखपुर, मजूस कला, एवं वगासपुर क्षेत्र में बारिश के पानी का अधिक प्रभाव रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *