गुना| उत्तराखंड स्थित गंगोत्री धाम के प्रधान रावल शिव प्रकाश महाराज गुना आए हुए हैं। वह 3 जनवरी शाम 6.30 से 7.30 बजे तक मानस भवन गुना में अग्रवाल महिला महासभा के तत्वावधान में प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम का लाभ लें।


