गुड व बैड टच सहित हिंसा की दी जानकारी

बड़वानी| पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे सृजन अभियान के तहत अंजड़ थाना पुलिस ने गायबैड़ा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वहां पर बालिकाओं को पुलिसकर्मियों ने गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम, सायबर अपराध, महिला संबंधित हिंसाओं के बारे में बताकर जागरूक किया। वहीं अपराध या छेड़खानी होने पर डरने के बजाय शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस के सहायता नंबर बताए। पुलिसकर्मियों ने कहा कि पुलिस आपकी सहायता के लिए है। छेड़छाड़ या अपराध होने पर उसकी तुरंत शिकायत करें। इससे दोषियों पर पुलिस कठोर कार्रवाई कर सके। अपराध की शिकायत नहीं करने पर अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। इस दौरान एसआई ममता जमरा, बीएस चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेश पाटीदार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *