चतरा में अधेड़ का शव मिला:आपसी रंजिश में हत्या की आशंका, सिर पर पत्थर से कुचलने के मिले गहरे निशान

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित उटा मोड़ के पास लक्ष्मणपुर सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह बरामद हुए इस शव के सिर पर पत्थर से कुचलने के गहरे निशान थे, जिससे यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भूपेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है, जो स्व. बालदेव यादव के पुत्र थे। घटना की जानकारी मृतक के भतीजे टिंकू यादव ने पुलिस को दी। नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े थे: भतीजा टिंकू यादव ने बताया कि उनके चाचा भूपेंद्र शराब का सेवन करते थे। कल देर शाम वह नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े थे, तब टिंकू ने उन्हें उठाकर एक सुरक्षित जगह पर सुला दिया था और अपने घर लौट आए थे। टिंकू के घर आने के लगभग आधे घंटे बाद ही उन्हें सूचना मिली कि उनके चाचा की हत्या कर दी गई है और उनके सिर को पत्थर से कुचला गया है। भूपेंद्र की किसी अज्ञात व्यक्ति से नोकझोंक हुई थी परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। टिंकू यादव ने आशंका जताई है कि उनके चाचा की हत्या आपसी दुश्मनी के कारण हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भूपेंद्र की किसी अज्ञात व्यक्ति से नोकझोंक हुई थी। परिजनों का मानना है कि इसी रंजिश के चलते भूपेंद्र यादव की हत्या की गई है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान ले रही है इस मामले पर सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया है। विपिन कुमार ने कहा कि यह मामला गहन जांच के दायरे में है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान ले रही है और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *