हरियाणा में गैंगस्टर की मॉडल गर्लफ्रेंड का मर्डर:अनिल विज पहले रूठे, फिर मंत्री बने, कुलदीप बिश्नोई को डबल झटका; हिमाचल में समोसा कांड

तारीख: 12 मार्च 2024
स्थान: CM निवास, चंडीगढ़ हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर गृहमंत्री अनिल विज को साथ लेकर अचानक राजभवन पहुंचे। उन्होंने गवर्नर को इस्तीफा सौंप दिया। अचानक सबकी नजरें इस बात पर टिक गईं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मनोहर विज को साथ लेकर हरियाणा निवास पहुंचे। यहां विधायक दल की मीटिंग थी। मीटिंग के थोड़ी देर में विज नाराज होकर बाहर निकले और सीधे अंबाला रवाना हो गए। तब सबको पता चला कि नायब सैनी अगले CM होंगे। खट्‌टर के इस्तीफे से ज्यादा सैनी के CM बनने की घटना ने सबको चौंका दिया। तारीख: 4 दिसंबर 2024
स्थान: गोल्डन टेंपल, अमृतसर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर बैठे थे। अचानक एक व्यक्ति आया, पिस्टल निकाली और उन्हें गोली मारने वाला था कि सुरक्षाकर्मी ने हाथ ऊपर उठा दिया। तारीख: 21 अक्टूबर 2024
स्थान: CID मुख्यालय, शिमला CM सुखविंदर सुक्खू CID के कार्यक्रम में आए थे। जब VIPs के रिफ्रेशमेंट का नंबर आया तो पता चला कि फाइव स्टार होटल से आए समोसे तो CM का स्टाफ खा गया। इसकी CID जांच बैठा दी गई। साल 2024 में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में राजनीति, अपराध और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी ऐसी 24 बड़ी घटनाएं हुईं, जिन्होंने प्रदेश से लेकर देश में सुर्खियां बटोरीं… 24 बड़ी घटनाओं को सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें… ************** 2024 की राज्यवार खबरें भी पढ़ें :- हरियाणा में 2024 की बड़ी घटनाएं: कुश्ती छोड़ विनेश MLA बनीं, नफे सिंह की हत्या पंजाब में 2024 की 24 बड़ी घटनाएं:13 फरवरी से किसान आंदोलन जारी, थानों-चौकियों पर आतंकी हमले हिमाचल में 2024 की बड़ी घटनाएं:संकट में आई सरकार, टॉयलेट टैक्स चर्चा में रहा, एक ही रात में 53 लोगों की मौत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *