यूपी में गलन बढ़ी, पारा पहुंचा 4°C:सोनभद्र सबसे ठंडा, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत

यूपी में कोल्ड डे की शुरुआत हो गई। 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 5 डिग्री पर आ गिरा। प्रदेश में सोनभद्र में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कानपुर प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 5 डिग्री दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिन में धूप खिली जरूर, लेकिन इतनी नाजुक रही कि लोगों की कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पांच दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। गलन भरी सर्दी लोगों को पहाड़ों जैसी ठंड का एहसास कराती रहेगी। आज भी कोल्ड वेव का असर रहेगा। 4 से पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक
हवा की रफ्तार 20-25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। पहाड़ों से आ रही पश्चिमी हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी। 4 से 6 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ फिर आ रहा है, जो कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत देगा। हल्का कोहरा छाया रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम साफ होने से पहाड़ों वाली ठंड मैदानी इलाकों पर भी दिखेगी। सुबह और रात में हल्का कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को आगरा, बरेली, बिजनौर, कानपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। आज कोल्ड डे और गंभीर
कोल्ड डे का मतलब होता है- जब न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस कम हो। इस स्थिति को कोल्ड डे कहा जाता है। इसके अलावा गंभीर ठंडा दिन या शीत दिवस तब माना जाता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री नीचे होता है। ——————————– यह खबर भी पढ़िए… नए साल के 6 हेल्थ रेजोल्यूशंस:फॉलो करने में नहीं लगेगी मेहनत, दिमाग तेज होगा, चेहरा चमकेगा, बीमारियां रहेंगी दूर हम नई उम्मीदों और संभावनाओं के साथ नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। हर कोई नए साल में कुछ रेजोल्यूशन लेता है। मकसद एक ही होता है, जीवन को बेहतर बनाना। मसलन स्टूडेंट्स बेहतर शेड्यूल के साथ पढ़ाई करने का रेजोल्यूशन लेते हैं। जो कॉर्पोरेट में काम कर रहे हैं, वे टाइम पर प्रोजेक्ट पूरे कर प्रमोशन पाने का रेजोल्यूशन लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *