सहारनपुर से गांव में पहुंचेगी महाकुंभ की स्पेशल बसें:13 जनवरी से लोगों को प्रयागराज लेकर जाएंगी, 400 बस को मिली मंजूरी

महाकुंभ 2025 में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यदि किसी गांव से 35 या उससे अधिक लोग महाकुंभ में जाना चाहेंगे तो रोडवेज बस गांव में ही पहुंचकर उन्हें प्रयागराज ले जाएगी। इससे ग्रामीणों को बस स्टैंड तक जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सहारनपुर परिवहन निगम 20 जनवरी से महाकुंभ के लिए विशेष बसों का संचालन शुरू करेगा। सहारनपुर मंडल के छह डिपो में 610 बसों का बेड़ा है। इनमें 463 निगम और 147 अनुबंधित बसें हैं। सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह से 13 जनवरी से 400 बसें प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। इनमें 463 निगम की और 147 अनुबंधित बसें शामिल हैं। 20 से 24 जनवरी तक गांव-गांव सेवा
13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन होगा। इसमें सहारनपुर से 400 बस जाएंगी। इन बसों को दूसरे चरण में 24 जनवरी तक प्रयागराज पहुंचना है। सभी बस केसरिया रंग की होगी और उन पर कुंभ का लोगों भी लगाया जाएगा। खास बात यह है कि किसी गांव में 35 या उससे अधिक लोग एक साथ महाकुंभ में जाना चाहते हैं तो रोडवेज बस गांव में लेने पहुंचेगी। इन लोगों को प्रयागराज लेकर जाएगी। इनका संचालन 20 जनवरी से 24 जनवरी तक ही होगा। महाकुंभ के लिए सहारनपुर क्षेत्र में पांच विशेष बसें चलाई जाएंगी। सहारनपुर को मिलेंगी 65 नई बसें
महाकुंभ में 400 बसों के जाने से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए शासन से सहारनपुर को 65 नई बसें प्रदान की जाएंगी। ये बसें 20 जनवरी से पहले मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था लोगों के समय और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। RO योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बस स्टैंड तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए, गांव-गांव जाकर विशेष बसें श्रद्धालुओं को महाकुंभ ले जाएंगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भटकने की जरूरत भी नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *