पंचकूला में हिमाचल के युवक से लूटपाट:रेस्टोरेंट से लौट रहा था घर; 5 युवकों ने घेरकर पीटा, मोबाइल-कैश ले गए

हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घर लौटते समय युवक को पांच बदमाशों ने घेर लिया और उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। युवक की शिकायत पर कालका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घर लौटते समय किया हमला जानकारी अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के खनसन गांव निवासी प्यारचंद ने बताया कि वह वर्तमान में कालका में किराए पर रहता है और बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत है। इसके अलावा वह परवाणु के एक रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जॉब भी करता है।घटना की रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था। जान से मारने की धमकी दी
उसने बताया कि जब वह कालका रेलवे ग्राउंड के पास पहुंचा, तो पांच युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके पास से मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पर्स में 1,000 रुपए नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों ने धमकी दी है कि अगर पुलिस में शिकायत दर्ज मत करवाना। अगर फिर से शिकायत दर्ज करवाई तो यहीं से निकलता है, तुझे जान से मार देंगे। पुलिस ने शुरू की जांच कालका थाना पुलिस के जांच अधिकारी वासुदेव बिडलान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *