टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल संदीप बसवाना-अश्लेषा ने की शादी:23 सालों से रिलेशनशिप में थे, वृंदावन में की इंटीमेट वेडिंग, देखिए शादी की तस्वीरें

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों पिछले 23 सालों से रिलेशनशिप में थे। कपल ने वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में एक इंटीमेट वेडिंग की है, जिसमें महज करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। संदीप और अश्लेषा ने शादी के करीब एक हफ्ते बाद तस्वीरें पोस्ट कर विवाह सूत्र में बंधने की आधिकारिक घोषणा की है। कपल ने तस्वीरों के साथ लिखा है- और इस तरह, हम अपने नए सफर में कदम रख रहे हैं, मिस्टर और मिसेज के रूप में। परंपरा ने हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली। हम अपने जीवन में मिले हर आशीर्वाद के लिए आभारी हैं। देखिए संदीप-अश्लेषा की शादी की तस्वीरें- 23 सालों से रिलेशनशिप में थे संदीप-अश्लेषा शादी के बाद ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में संदीप ने बताया है कि वो अप्रैल में वृंदावन गए थे, जहां उन्हें राधा-कृष्ण मंदिर से खास कनेक्शन महूसस हुआ। इस सफर ने उन्हें 23 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने के लिए इंस्पायर किया। यही वजह है कि उन्होंने वृंदावन में ही शादी की है। संदीप ने ये भी बताया है कि इस शादी से उनके पेरेंट्स बेहद खुश हैं, क्योंकि वो लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। एक्टर ने ये भी कहा कि वो लोगों को ये जवाब देते हुए थक चुके थे कि वो शादी क्यों नहीं कर रहे हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट पर हुई पहली मुलाकात अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना की पहली मुलाकात पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और फिर रिलेशनशिप में आ गए। संदीप को आखिरी बार टीवी शो अपोलीना में देखा गया था, जबकि अश्लेषा इन दिनों झनक शो में नजर आ रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *