हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में नए साल का जश्न:मनाली-शिमला में टूरिस्टों का डांस, लुधियाना में दिलजीत तो चंडीगढ़ में सरताज का कॉन्सर्ट

देश में नए साल का जश्न मनाया गया। हिमाचल के शिमला और मनाली में सेलिब्रेशन के लिए टूरिस्टों की भीड़ उमड़ी। शिमला और मनाली के माल रोड पर टूरिस्टों ने खूब डांस किया। वहीं मंदिरों में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगीं। पंजाब के लुधियाना में सिंगर दिलजीत दोसांझ और चंडीगढ़ में सतिंदर सरताज का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। ​​​​​​वहीं हरियाणा के मंदिरों में लोगों ने कीर्तन किया। इसके अलावा क्लबों और होटलों में लेट नाइट तक प्रोग्राम चले। नेशनल होटल एसोसिएशन के मुताबिक, साइबर सिटी गुरुग्राम की होटल इंडस्ट्री की कम से कम 50 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। शहर के बड़े होटल पूरी तरह से बुक थे। क्लब और पब में कपल एंट्री की फीस 3 हजार रुपए से 25 हजार तक रखी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *