अबूझमाड़ इलाके के नक्सली आज डालेंगे हथियार:नारायणपुर में होगा सरेंडर, IG की मौजूदगी में हथियार भी सौंप सकते हैं

छत्तीसगढ़ में बस्तर के अबूझमाड़ के करीब 28 नक्सली आज नारायणपुर में सरेंडर करेंगे। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ बड़े स्तर के नक्सली भी शामिल हैं। DKSZC क्षेत्र के नक्सली IG सुंदरराज पी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर करेंगे। नक्सली हथियार भी सौंप सकते हैं। इससे पहले इसी इलाके के करीब 210 से ज्यादा नक्सलियों ने पहले ही हथियार डाल दिए हैं। इनमें केंद्रीय कमेटी मेंबर रूपेश भी शामिल है। 1 महीने पहले 210 नक्सलियों ने डाले हथियार 1 महीने पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली प्रवक्ता रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया था। सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ ​​टी वासुदेव राव उर्फ रूपेश माड़ डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी इलाके में एक्टिव था। राव पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था, जबकि कुछ पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम था। सरेंडर नक्सलियों के कब्जे से एके-47, इंसास राइफलें, SLR और 303 राइफलें बरामद की गई थी। सभी हथियार के साथ इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पहुंचे। यहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर पुलिस के पास लाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *