कपूरथला केंद्रीय जेल में कैदी की तबीयत बिगड़ी:सिविल अस्पताल में मौत, NDPS मामले में काट रहा था सजा; जांच जारी

पंजाब के कपूरथला जेल में एक कैदी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा जाएगा, जिसके बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक की पहचान कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ के रहने वाले राजिंदर सिंह पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। जोकि नशा तस्करी के केस में जेल में बंद था। कपूरथला पुलिस के थाना कोतवाली की टीम द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। डॉ. बोले- नशा तस्करी के केस में जेल में बंद था आरोपी सिविल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने मीडिया को बताया कि केन्द्रीय कारागार में एक कैदी की तबीयत खराब होने के कारण सिविल अस्पताल में उसे लाया गया था। जिसका नाम राजिंदर सिंह बताया गया था। राजिंदर सिंह एनडीपीएस के मामले में जेल में बंद था। राजिंदर की जेल में ही तबीयत बिगड़ी तो पहले जेल में हलका इलाज देने के बाद तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया था। यहां उसका इलाज शुरू किए जाने से पहले ही उसकी सांस थम चुकीं थी। उन्होंने बताया कि मृतक कैदी का शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा दिया गया था। साथ ही थाना कोतवाली की पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई है। पारिवारिक सदस्यों को भी पुलिस ने जानकारी दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *