सेंसेक्स में 450 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 100 अंक गिरा, बैंकिंग और IT सेक्टर लुढ़के

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 3 जनवरी को सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,470 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,070 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग और IT सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। विदेशी निवेशकों ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे 6 जनवरी को स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का IPO ओपन होगा स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 6 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक 8 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 13 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 2 जनवरी को सेंसेक्स 1436 अंक चढ़कर 79,943 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 445 अंक की तेजी रही, ये 24,188 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी देखने को मिली थी। आज ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त थी। आयशर मोटर्स के शेयर में 8.55% और मारुति सुजुकी के शेयर में 5.61% तेजी देखने को मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *