भारत महिला कबड्डी में विश्व विजेता:टीम में शामिल हिमाचल की 5 बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन, सीएम सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

द्वितीय महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने चाइनीज ताइपे को हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, विशेषकर हिमाचल प्रदेश में, क्योंकि इस विजेता टीम की पाँच सदस्य हिमाचल की बेटियां हैं। टीम की कप्तान रीतू नेगी और उप कप्तान पुष्पा राणा के अतिरिक्त चंपा ठाकुर, भावना ठाकुर और साक्षी शर्मा ने अपनी बेहतरीन खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। इन पांचों खिलाड़ियों ने न केवल टीम को विश्व विजेता बनाया बल्कि प्रदेश का सिर भी गर्व से ऊँचा किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत बेटियों के साहस, मेहनत और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा, “हिमाचल की पाँच बेटियों ने साबित कर दिया कि पहाड़ की मिट्टी में पले हर सपने में ऊंचाइयों को छूने का दम होता है। टीम को मेरी हार्दिक बधाई।” भारत की इस जीत ने एक बार फिर दुनिया को भारतीय महिला कबड्डी का दमखम दिखाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *