राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह:यातायात नियमों की जागरूकता के लिए वाहन रैली निकाली

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नागौर जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में जिला प्रशासन, पुलिसकर्मियों और परिवहन विभाग के कार्मिकों ने हिस्सा लिया। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट सर्किल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक करें तथा आमजन में सिविक सेंस के भाव को विकसित करने का प्रयास करें। सड़क सुरक्षा के बारे में नई पीढ़ी को व्यवहारिक जानकारी देना जरूरी है। सड़क पर वाहन चलाने के लिए जरूरी ट्रैफिक नियमों, जरूरी सावधानी, हैलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के बारे में जानकारी होनी चाहिए। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पहला प्रयास सिविक सेंस का विकास करना है। नागौर को दुर्घटनामुक्त बनाने के संकल्प के साथ काम करना चाहिए। एएसपी सुमित कुमार ने सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा माह की थीम परवाह रखी गई है। एएसपी सुमित ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने सहित आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की। जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने आमजन को वाहनाें के उपयोग संबंधी जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *