फरीदकोट में पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग:कूड़े के डंप से फैली लपटें गाड़ी तक पहुंची, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर में थाना सिटी की दीवार के साथ पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार को आग लग गई। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग को आगे बढ़ने से रोक लिया, जिससे पार्किंग में खड़े कई अन्य वाहनों को नुकसान से बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, कोटकपूरा के जैतो रोड पर बत्तियां वाले चौक के पास थाना सिटी की दीवार के साथ एक पार्किंग स्थल है और इसी स्थान पर एक कोने में कूड़े का एक डंप भी बना हुआ है। मंगलवार दोपहर इसी डंप में अचानक आग लग गई, जो फैलते-फैलते पार्किंग में खड़ी एक कार तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बाकी वाहनों को सुरक्षित कर लिया। जली हुई कार रेलवे रोड पर एक मोबाइल दुकान में काम करने वाले गुरप्रीत सिंह की थी, जो रोज की तरह अपनी कार इसी पार्किंग में खड़ी कर काम पर गया था। आग के कारण उसकी कार का नुकसान पहुंचा है। लोगों से सहयोग से आग पर काबू पाया इस मामले में सहायक फायर अफसर प्रेमवीर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे टीम सहित मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन ऐसे स्थानों पर न खड़े करें जहां कूड़ा आदि ना हो, क्योंकि ऐसे स्थानों पर कभी भी आग लगने का खतरा बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *