भास्कर न्यूज | जामताड़ा आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत झाझा-सीतारामपुर सेक्शन में फुट ओवरब्रिज को हटाने और सीमित ऊंचाई वाले फुट ओवरब्रिज को शुरू करने के लिए 05 जनवरी को पावर ब्लॉक रहेगा। इसके कारण हावड़ा-नई दिल्ली मेन लाइन में चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। ट्रिपिंग ब्लॉक के कारण 04 और 05 जनवरी को मेन लाइन में चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जसीडीह-मोकामा पैसेंजर, बैद्यनाथ धाम-आसनसोल ई एम यू , झाझा-देवघर ई एम यू, देवघर-पटना ई एम यू, मोकामा-जसीडीह पैसेंजर, बैद्यनाथ धाम-आसनसोल ,अंडाल-जसीडीह ई एम यू, जसीडीह-अंडाल पैसेंजर, जसीडीह-झाझा पैसेंजर, झाझा-जसीडीह पैसेंजर, जसीडीह-किऊल पैसेंजर और किऊल-जसीडीह पैसेंजर को रद्द किया गया है। वर्द्धमान-झाझा-वर्धम ान मेमू 05 जनवरी को होने वाली यात्रा आसनसोल में ही समाप्त कर दी जाएगी और वापसी में आसनसोल से ही शुरू होगी। वास्को-डी-गामा-जसीडी ह साप्ताहिक एक्सप्रेस 03 जनवरी को होने वाली यात्रा चित्तरंजन में ही समाप्त कर दी जाएगी, वही टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस 05 जनवरी को समाप्त कर दिया जायेगा और वापसी में आसनसोल से ही यात्रा शुरू होंगी। आसनसोल-बक्सर के बीच रेल परिचालन सेवा रद्द रहेगी। कोलकाता – अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस को 2 घंटे 10 मिनट के लिए री-शेड्यूल किया किया जाएगा। कोलकाता, स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस को 1 घंटे 30 मिनट के लिए किया जाएगा। वाराणसी- देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस को 40 मिनट के लिए री-शेड्यूल किया जाएगा। वहीं देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को 40 मिनट , रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को 1 घंटे 20 मिनट, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को 2 घंटे 50 मिनट, हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को 2 घंटे 50 मिनट, पटना-हावड़ा स्पेशल को 5 घंटे 20 मिनट तथा हावड़ा-पटना स्पेशल 5 घंटे 20 मिनट के लिए री-शीड्यूल किया जाएगा।


