पंजाब कांग्रेस टैलेंट से चुनेगी प्रवक्ता:पांच मेंबरी कमेटी गठित, हरदीप सिंह किंगरा कोऑर्डिनेटर, मोहित मोहिंद्रा समेत दस डेलीगेट

पंजाब कांग्रेस में भी टैलेंट प्रोग्राम का जल्दी आगाज होगा। इसके लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की तरफ से पांच मेंबरी कमेटी गठित की गई है। इसमें हरदीप सिंह किंगरा कोऑर्डिनेटर, जसप्रीत सिंह कलालमाजरा को कनवीनर, नरिंदर पाल सिंह संधू को को-कनवीनर, दुर्लभ सिंह सिद्धू को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर व जसकरण सिंह काहलो को टेक्निकल सपोर्ट कोऑर्डिनेटर शामिल किया गया है। जबकि टीम में नौ डेलिगेट बनाए गए हैं। इनमें कुलदीप वैद, गुरशरण कौर रंधावा, मोहित मोहिंद्रा, राज बख्श कम्बोज, हमीद मसीह, कुलजीत सिंह बेदी, गुरजोत सिंह ढींडसा, टीना चौधरी और रुबिंदर सिंह रूबी शामिल हैं। आदेश की कॉपी टैलेंट हंट के लिए पार्टी की विचारधारा वाले युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फिर इंटरव्यू होंगे। चयन के आधार पर प्रवक्ता बनाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *