कोटा में पत्तों पर ओस की बूंदें जमी:सीजन का पहला घना कोहरा छाया, गलन बरकरार, देरी से पहुंच रही ट्रेनें

कोटा में सर्दी के सीजन में पहेली बार घना कोहरा छाया। जिसके चलते सुबह विजिबिलिटी भी घट कर 30 मीटर रह गई।सुबह के समय नहर किनारे पेड़ व पत्तों पर हल्की बारिश की तरह ओस की बूंदें जम गई। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है। आज भी सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नही हुए। तापमान में गिरावट होने से गलन बढ़ गई। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की अपेक्षा तापमान कम है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन कंबल ओढ़ कर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ट्रेनें भी हुई लेट
कोहरे का असर दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर दिखा है। कोटा होकर चल रही ट्रेनें भी 1 से 2 घंटे देरी से पहुच रही है। ट्रेन नम्बर 19038 अवध एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेन नम्बर 20986 MCTM कोटा एक्सप्रेस भी 50 मिनट से ऊपर देरी से चल रही है। ट्रेन नम्बर 22414 MZM MAO-RAJDHANI भी कोहरे के कारण 1 घंटे देरी से पहुच रही है। हाईवे पर कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। चालक अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर हाईवे से गुजर रहे हैं। वही तापमान में आई गिरावट के बाद गलन-ठिठुरन बरकरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *