रांची के सिरम टोली-मेकॉन फ्लाईओवर के लिए रेलवे ने एक बार फिर ब्लॉक दिया। इसकी वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है तो कुछ को रद्द किया है। रेलवे ट्रैक के ऊपर केवल स्टे ब्रिज बनाने के लिए रेलवे ने 7 जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए पथ निर्माण विभाग को ब्लॉक दे दिया है। इस दौरान 7 से 12 जनवरी तक रोजाना 4 घंटे का ब्लॉक दिया गया है। वहीं, 13 जनवरी से 16 जनवरी तक रोजाना 2 घंटे का ब्लॉक दिया जाएगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक के ऊपर केबल स्टे ब्रिज के सेगमेंट को जोड़ने का काम होगा। कौन-कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन
रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (20887) 7 से 12 जनवरी तक निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 30 मिनट देरी से रांची से चलेगी। संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का राजगांगपुर स्टेशन पर होगा ठहराव
रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 15027/15028 संबलपुर-गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस को चक्रधरपुर मंडल के राजगांगपुर स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव दिया है। ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 4 जनवरी को चलेगी, जिसका राजगांगपुर स्टेशन पर आगमन 11:15 बजे व प्रस्थान 11:16 बजे होगा। ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 3 जनवरी को चलेगी, जो राजगांगपुर स्टेशन पर 4 जनवरी को 11:29 बजे पहुंचेगी। हैदराबाद-पटना स्पेशल के मार्ग में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस 8 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला- रांची- कोटशिला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला-सिनी-चांडिल-मुरी-कोटशिला होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 11 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला-मुरी-रांची-राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला-मुरी-चांडिल- सिनी-राउरकेला होकर चलेगी। 07055 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 7 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला-मुरी-रांची-राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।


