जालोर में थमी उत्तरी हवाओं की गति:दिन में धूप निकलने से आमजन को मिली हल्की राहत, रात का तापमान 6.2 डिग्री दर्ज

जालोर में करीब 4-5 दिन से आसमान में कोहरा व बादल साफ होने से सुबह होते ही सूरज की किरणों के साथ ही आमजन को सर्दी से हल्की राहत मिली है। वहीं, रात का तापमान गिरावट के साथ 6.2 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में फिर सर्दी का प्रकोप तेज होने की संभावना जताई है। बता दें कि जालोर में पिछले कुछ दिनों से जालोर-सांचौर में उत्तरी दिशाओं की और से आ रही 10 से 12 किमी गति ने ठिठुराया था। लेकिन 30 दिसंबर से आसमान से बादल व कोहरा छटने के साथ सूबह सूरज की किरणे निकलने के साथ आमजन को गर्मी से हल्की राहत मिली है। लेकिन रात के तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते रात को सर्दी का प्रकोप जारी है। जालोर-सांचौर में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को रात के तापमान में 2.1 डिग्री गिरावट होकर 6.2 डिग्री व दिन के तापमान में 2.7 डिग्री गिरावट होकर 27.3 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को रात का तापमान 8.3 व दिन का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सुबह 7 बजे के आसपास 6.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हवा की गति कमजोर होकर 4 किमी की गति से चल रही है। मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिले उत्तरी दिशाओं की ओर से हवा की तेज गति कमजोर हो गई है। जिससे दिन के समय में सर्दी से हल्की राहत मिली है। लेकिन आगामी दिनों से फिर हवाओं की गति में बढ़ोतरी होने के साथ सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट होकर 15 से 18 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है। 5 दिन से इस तरह रहा जालोर में तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *