लंबी दूरी के लिए रेलवे ने शुरू की 4स्पेशल ट्रेनें:जयपुर से ​​​​​​​तिरुपति, मुंबई और गुजरात जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिसार-तिरुपति, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस और अजमेर-बांद्रा टर्मिनस के बीच चार स्पेशल ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें नियमित अंतराल पर चलेंगी और जयपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। इन ट्रेनों के संचालन से मुंबई, गुजरात और तिरूपति की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन (04717/04718)
ट्रेन नंबर 04717, हिसार से 11 जनवरी 2025 से हर शनिवार को दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और सोमवार सुबह 9:15 बजे तिरुपति पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04718, तिरुपति से 13 जनवरी 2025 से हर सोमवार रात 11:45 बजे रवाना होकर बुधवार रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, सुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, औंगोल, नेल्लोर, गुडूर और रेनिगुंटा स्टेशनों पर रुकेगी। जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (09723/09724)
ट्रेन नंबर 09723, जयपुर से 1 जनवरी 2025 से हर बुधवार सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और गुरुवार सुबह 4:55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09724, बांद्रा टर्मिनस से 2 जनवरी 2025 से हर गुरुवार सुबह 9:30 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मंडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (04711/04712)
ट्रेन नंबर 04711, बीकानेर से 1 जनवरी 2025 से हर बुधवार दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और गुरुवार शाम 3:50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04712, बांद्रा टर्मिनस से 2 जनवरी 2025 से हर गुरुवार शाम 6:20 बजे रवाना होकर शनिवार रात 12:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (09653/09654)
ट्रेन नंबर 09653, अजमेर से 4 जनवरी 2025 से हर शनिवार शाम 5:50 बजे रवाना होगी और रविवार दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09654, बांद्रा टर्मिनस से 5 जनवरी 2025 से हर रविवार दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 7:20 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, जावरा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *