शॉर्ट सर्किट से हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जला, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

चूरू के रतनगढ़ के रीको क्षेत्र में गुरुवार शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर रीको क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रीको स्थित फायर स्टेशन पर घटना की सूचना दी, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की उदासीनता के कारण रीको की दमकल स्टार्ट ही नहीं हो पाई। जिस पर नगर पालिका को घटना से अवगत करवाया गया। करीब सवा घंटे के बाद नगर पालिका की दो दमकलों और रीको स्थित फैक्ट्रियों के मजदूरों की सहयता से आग पर काबू पाया गया। रीको के रोड संख्या छह पर संतोष डेकोर के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से शाम को आग लग गई। घटनास्थल पर थर्मोकोल, फोम, कार्टन और केमिकल होने के कारण आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। फैक्ट्री के टीनशेड को जला दिया। लपटें और धुआं ऊपर उठने लगा। लोगों ने पालिका प्रशासन को अवगत करवाया। जिसके बाद दमकलों को मौके पर भेजा। सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना को लेकर आस पास के फैक्ट्री मालिकों में भी अफरा-तफरी मच गई। जिस पर सभी अपने सामान की सुरक्षा करने में जुट गए। फैक्ट्री मालिक संतोष पारीक ने बताया कि घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *