धौलपुर में कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी:ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

धौलपुर जिले में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का दौर लगातार जारी है। पिछले 10 दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कोहरे की वजह से आवागमन की रफ्तार थम गई हैं। लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। 10 दिन पूर्व हुई बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। 2 दिन से जिले में घना कोहरा छा रहा है। जिससे वाहन हाईवे और सड़क मार्गों पर रेंगते हुए चल रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। लोगों के दैनिक कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है। सर्दी की वजह से लोगों का जीवन घरों में कैद हो रहा है। कोचिंग सेंटर जाने वाले स्टूडेंट्स भी कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे हैं। फसल की दृष्टि से कोहरा और सर्दी से नुकसान की संभावना बन रही है। सरसों, मटर और आलू फसल में किसान नुकसान की संभावना जता रहे हैं। गेहूं और चना फसल में सर्दी काफी फायदेमंद भी मानी जा रही है। उधर मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम का मिजाज खराब रहेगा। कोहरा के साथ बारिश भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *