सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन एमपी ने पीएस को भेजा ज्ञापन:शाखा प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही नहीं करने की मांग

सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन एमपी ने प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन की आलोट और खिलचीपुर शाखा के प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही नहीं करने की मांग की है। फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेयी का आरोप है कि निजी गोदामों में भंडारित खाद्यान्न के गबन मामले में गोदाम संचालकों की भूमिका संदिग्ध है। वे मौके से फरार भी हैं। ऐसे में शाखा प्रबंधकों को गबन के लिए कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है और उनके खिलाफ एफआईआर कैसे कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि निजी गोदाम संचालक रसूखदार हैं। उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। ये संचालक ही खाद्यान्न के गबन के लिए जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ ही एफआईआर कराई जाना चाहिए। वहीं आलोट शाखा के प्रबंधक द्वारा की गई आत्म हत्या के मामले में निजी गोदाम संचालक के खिलाफ ही केस दर्ज कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *