ब्लैक फ्राइडे, ‘लाइफ इन ए मेट्रो, हैदर सहित बॉलीवुड फिल्मों के जानेमाने अभिनेता केके मेनन ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में नया साल 2025 का स्वागत किया। अभिनेता मेनन पत्नी निवेदिता भट्टाचार्य के साथ सतपुड़ा की वादियों के बीच 4 दिनों तक रुके। इस दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बेहतरीन खूबसूरत पलों को यादों में संजोया। उन्होंने मलपुरा, चूरना, कपिलधारा सहित कई हिस्सों में जंगल सफारी की। अभिनेता केके मेनन ने अपने अनुभव बताते हुए पार्क प्रबंधन की जमकर तारीफ है। उन्होंने कहा नेशनल पार्क अच्छी तरह से मैनेज है। यहां कई तरह की वनस्पति, पेड़-पौधे व वन्य जीव हैं, इसलिए देश के लोगों को यहां जंगल सफारी के लिए आना चाहिए। जंगल सफारी के दौरान टाइगर, तेंदुआ, उनके शावकों और अन्य वन्यप्राणियों के दीदार किए। एसटीआर प्रबंधन ने अभिनेता के अनुभव का वीडियो शेयर किया
एसटीआर प्रबंधन ने बुधवार शाम को अभिनेता के अनुभव का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि हेप्पी न्यू ईयर 2025, हेव एन एनरीचिंग वन। बोरी के उप संचालक विनोद वर्मा ने अभिनेता केके मेनन और उनकी पत्नी अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य से मुलाकात कर एसटीआर के अनुभव शेयर किए। फिल्म अभिनेता मेनन और उनकी पत्नी निवेदिता 29 दिसम्बर को एसटीआर आए थे। वे 1 जनवरी तक एसटीआर में रहे और यहां के जंगल, नदी, पहाड़ और वन्य प्राणियों का दीदार किया। दमदार रोल फिल्म इंडस्ट्री में झंडा गाड़ा
फिल्म अभिनेता मेनन ने ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘बेबी’ से लेकर ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘भेजा फ्राई’ और ‘हैदर’, ‘द गाज़ी अटैक’ से लेकर ‘स्पेशल ऑप्स’, ‘बॉम्बे मेरी जान’, ‘फर्जी’ जैसे शानदार वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। बॉलीवुड एक्टर, क्रिकेटर समेत बड़ी हस्तियां आ चुके एसटीआर
एसटीआर के जंगल अब फिल्म अभिनेताओं की भी पहली पसंद बनते जा रहे हैं। जिसके चलते फिल्म अभिनेता, अभिनेत्री, क्रिकेटर सहित बड़ी हस्तियां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगलों में छुट्टियों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इससे पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिनेत्री रवीना टंडन, कंगना रनौत समेत कई फिल्मी हस्तियां यहां आ चुके हैं।


