सतना में शीतलहर का प्रकोप जारी, छाया घना कोहरा:तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज, किसानों को कीटनाशक दवाओं को छिड़कने की दी गई सलाह

सतना और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को कड़ी धूप निकलने के बाद शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 6 बजे से कोहरे के बीच सुबह जरूरी काम से निकलने पर वाहन चालकों को लाइट का सहारा लेना पड़ा। वहीं खेती में पाला लगने की संभावनाओं के बीच किसानों को कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की सलाह दी गई है। रात के पारा में गिरावट दर्ज दिन में कड़ी धूप के बाद गुरुवार रात में न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि शुक्रवार सुबह कोहरे की वजह से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2 दिन सतना में कोहरा और घना होगा। जिससे वाहन चलाने में दिक्कत महसूस होगी। कृषि सलाहकारों ने दी इल्लियों से बचाव की सलाह शीतलहर के बीच कोहरे के कारण मटर और चने की फसल में इल्लियां लगने की संभावना बढ़ गई है। कृषि सलाहकारों ने ऐसे में किसानों को आवश्यक कीटनाशक के छिड़काव की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *